Saturday, 7 May 2016
कैसे करते है अमीर और शक्तिशाली लोग धन की हेरा-फेरी
अपनी दौलत छिपाने को लेकर लीक हुए बड़े पैमाने पर गोपनीय दस्तावेजो से पता चला है की ताकतवर और रईस धन वाले लोग किस प्रकार अपनी धन दौलत छिपाने के लिए टैक्स की चोरी किया करते है | और उन तरीको का भी इस्तेमाल करते है जिससे उन्हें कम से कम टैक्स भरना पड़े | दुनिया की एक पनामा कंपनी मोसाक फोंसेका जो सबसे ज्यादा गोपनीयता से काम करनी वाली है जिसने अभी तक एक करोड दस लाख के गोपनीय दस्तावेज लीक किये हुए है | इन दस्तावेजो से पता चलता है कि मोसाक फोंसेका ने किस तरह अपने ग्राहकों के काले धन को वैध बनाने, प्रतिबंधों से बचने और कर चोरी में मदद की। कंपनी वाले कहते है की वो लोग तकरीबन चालिस बर्षो से बिना किसी आरोप के काम कर रही है | और उस पर कुछ करने का आरोप कभी नही लगा | दस्तावेजो से पता चलता है कि ७२ वर्तमान या पूर्व राष्ट्राध्यक्षो के तार इस कंपनी से जुड़े है | इनमे कई पिछले तानाशाह ऐसे भी है जिन पर पर अपने ही देश को लुटने का ही आरोप है | जर्मन अख़बार ज़ूटडॉयच ट्सायटूंग ने इन दस्तावेज़ों को देखा है और उन्हें इंटरनेशनल कॉन्सोर्टियम ऑफ इन्वेस्टीगेटिव जर्नलिस्ट (आईसीआईजे) के साथ साझा किया।बीबीसी पैनोरामा और द गार्डियन ७८ उन देशों के १०७ मीडिया संस्थानों में से शामिल है | जिन्होंने इन दस्तावेज़ों का अध्ययन किया है । जिसने ये दस्तावेज़ उपलब्ध कराए हैं। बीबीसी को उस सूत्र की पहचान नहीं पता है | इन दस्तावेज़ों में मोसाक फोंसेका कंपनी की हर दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों का ब्यौरा दर्ज है । आईसीआईजे के निदेशक गेरार्ड राइल का कहना है|गेरार्ड राइल का कहना है की उनके दस्तावेज इतने ज्यादा है उनकी संख्या इतनी है की यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित होगा | इन दस्तावेज़ों में मिस्र के पूर्व तानाशाह होस्नी मुबारक, लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफ़ी और सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद के परिवार और उनके सहयोगियों से जुड़ी कंपनियों की गोपनीय जानकारी भी शामिल है।दस्तावेजो से अरबो डॉलर की हेराफेरी करने वाले एक संदिग्ध गिरोह जिसका सम्बन्ध एक रुसी बैंक से है जिसका पता चला है | जिसमें राष्ट्रपति पुतिन के करीबी सहयोगी भी जुड़े हुए हैं। जिसका सम्बन्ध रसिया बैंक से है जिस पर क्रामिया प्रकरण के बाद अमरीका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंध लगे हैं। इन दस्तावेजो से पता चला है की यह बैंक किस तरह काम करता है विदेश में स्थित कंपनियों के ज़रिए पैसा लगाया जाता है जिनमें से दो कंपनियां आधिकारिक तौर पर उन लोगों की हैं जो रूसी राष्ट्रपति के सबसे करीबी दोस्तों में से एक है | उनका नाम सर्गेई रोल्डूगिन है और राष्ट्रपति की बेटी मारिया के गॉडफादर भी हैं । जो किशोरावस्था से ही पुतिन के मित्र थे |दस्तावेज़ों में आइसलैंड के प्रधानमंत्री सिगमंडर गुनलॉन्गसॉन का नाम भी आया है जिन पर एक गुप्त विदेशी कंपनी में करोड़ों डॉलर निवेश करने का आरोप है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
